फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   person attacked with axe to two women

जमीनी विवाद में दो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Sun, 06 Feb 2022 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के नोगीधार के क्रिकेट मैदान में एक व्यक्ति ने महिला मंडल प्रधान और सचिव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला मंडल सचिव गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम नोगीधार में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आरोप है कि शाम के समय सेवक राम पुत्र अनंत राम, निवासी धार का सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर महिला मंडल की पदाधिकारियों के साथ विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच सेवक राम अपना आपा खो बैठा और महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला मंडल की सचिव नारा देवी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में महिला को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। इस हमले से महिला के सिर पर एक दर्जन टांके लगे हैं। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंडल प्रधान राम प्यारी ने बताया कि शनिवार को युवक मंडल धार की आयोजित की जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उन्हें महिलाओं के साथ आमंत्रित किया गया था। इसी बीच सेवक राम जो वहां पर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना चाहता है आ धमका और महिलाओं के साथ झगड़े को तूल देने लगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वह अपना संतुलन खो बैठा और महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इस हमले में महिला मंडल की सचिव नारा देवी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से सिर में वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। रामप्यारी ने बताया की गनीमत रही की वार करते समय कुल्हाड़ी फिसल गई और उसे मामूली चोट पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
एसडीएम कोर्ट तक पहुंचा है सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला
युवक मंडल धार बीते 15 वर्षों से मैदान में ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाता रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला युवक मंडल और महिला मंडल ने एसडीएम कोर्ट तक ले जा चुके हैं। मगर इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। डंसा पंचायत प्रधान देश कुमार हुड्डन और उपप्रधान जीएल डमालू ने इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कस्टडी में रखा गया है। चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed