फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pera militery pesionor meeting in rampur

क्वांटम ऑफ पेंशन की पात्रता हो 70 से 80 वर्ष

Tue, 09 Nov 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
pera militery pesionor meeting in rampur
पैरामिल्टी एक्स सोलजर कल्याण समिति रामपुर बैठक के दौरान चर्चा करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। इंडियन पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर कल्याण समिति ने रामपुर उपमंडल के श्राईकोटी-दारनघाटी और बशला कंडा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग उठाई है। समिति ने लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया है और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इंडियन पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष एनडी बेश्टू की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोविड-19 का ध्यान रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। कोविड के चलते बीते 2 वर्ष से बैठक नहीं हो पाई थी। इसमें समिति के सदस्यों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष जताया। समिति ने कहा कि सरकार ने जो अतिरिक्त क्वाटम ऑफ पेंशन की पात्रता 80 वर्ष रखी है, वह उचित नहीं है। इसकी पात्रता 80 से 70 वर्ष की जाए।
विज्ञापन

इसके लिए समिति 2009 से मांग उठा रही है। वहीं सिपाही एवं हवलदार की ग्रेड पे 1800, 1900 और 2000 का लाभ 1 जनवरी 2006 से पेंशन के लिए दिया है, वह गलत है। उसका लाभ सिपाही को ग्रेड पे का लाभ 2000 एक जनवरी 2006 से होना चाहिए। हवलदार एक जनवरी 2006 से ग्रेड पे का लाभ 2400 के हिसाब से लाभ मिलना चाहिए था। जबकि इसका लाभ उन दो पदों के लिए नहीं दिया गया। इसके अलावा दारनघाटी श्राईकोटी और बशल कंडा में पर्यटन स्थल बनाने जाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राईकोटी-दारनघाटी में पर्यटन स्थल की एक हट काफी समय पूर्व मेें बनाई गई है। इसके बाद कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में बीते लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी मांगों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया है। इसके साथ ही जल्द संबंधित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है।

इस मौके पर राम लाल चौहान, दुर्गा सिंह चौहान, लेखराज मेहता, शमशेर, चेनराम कौशल, मस्तराम जिष्टू, धर्मजीत खिंटगा, मोहन ठाकुर, भानू देवी, लीला देवी, संसार कायथ, ठाकुर सिंह पालसरा, गोपाल, रोशन चौहान, सोहन मांटा, डालम देव गौतम, रोशन शर्मा और बुद्धि राम नलवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed