{"_id":"69f492bf834c70fa7b0dc2d6","slug":"people-will-have-to-deposit-their-weapons-by-may-5-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-159296-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोगों को 5 मई तक जमा करवाने होंगे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोगों को 5 मई तक जमा करवाने होंगे हथियार
विज्ञापन
चौपाल/रोहड़ू।
पंचायत चुनाव के चलते रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, नेरवा और कुपवी के लाइसेंस धारकों को प्रशासन ने 5 मई तक हथियार नजदीकी पुलिस थाने में तत्काल प्रभाव से जमा करवाने का आदेश जारी किया है। सभी पुलिस थानों की ओर से पंचायत स्तर पर आदेश जारी किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित बनाने को लेकर हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि थाने में जमा किए गए हथियार चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के एक सप्ताह के बाद लौटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों, कानून और व्यवस्था से जुड़े पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के साथ पंजीकृत खिलाड़ियों, बैंक सुरक्षा कर्मियों, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे सुरक्षा कर्मियों और राज्य के कानून व्यवस्था से संबंधित कर्मियों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा।