{"_id":"638ccb08073cf273386273bc","slug":"people-to-demand-restore-baga-sarahan-bus-soon-rampur-hp-news-sml429816849","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर-बागासराहन बस को दो दिन में बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर-बागासराहन बस को दो दिन में बहाल करने की मांग
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पर्यटक स्थल बागासराहण के लिए रामपुर से चलने वाली रामपुर-बागा सराहण बस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसको देखते हुए लोगों ने एचआरटीसी को बस सेवा बहाल करने के लिए दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
लोगों ने चेताया है कि अगर बस सेवा बहाल नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। बागासराहन पंचायत के प्रधान प्रेम ठाकुर, निवासी वेदराम, इंद्र सिंह और जयराम सहित सभी अन्या ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों छात्र निरमंड कॉलेज में पढ़ाई के लिए जाते हैं जबकि वापस भी बच्चे इसी बस से घरों के लिए आते हैं। लेकिन पिछले दस दिनों से बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी पेश आ रही है वहीं कॉलेज में विद्यार्थियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि छात्र दूसरी बसों से बागीपुल तक तो पहुंच जाते हैं। लेकिन इससे आगे बागासराहन तक का पांच किमी का सफर उन्हें पैदल ही तय करना पड़ रहा है। बागासराहन पंचायत के प्रधान प्रेम ठाकुर ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें परिवहन निगम को दो दिनों का अल्टीमेट दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के भीतर बस सेवा बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण धरना देने सड़कों पर उतरेंगे।