फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people protest against luhari project

लूहरी परियोजना के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण

Tue, 28 Jun 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
people protest against luhari project
लुहरी परियोजना के खिलाफ धरने पर बैठे प्रभावित पंचायतों के किसान और बागवान - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के नीरथ में निर्माणाधीन सतलुज जल विद्युत निगम की लूहरी परियोजना प्रबंधन के खिलाफ क्षेत्र के किसानों और बागवानों ने मोर्चा खोल दिया है। परियोजना निर्माण से हुए प्रदूषण के एवज में मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साए लोग विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में बिथल स्थित परियोजना कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान प्रभावितों ने परियोजना प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रभावितों ने आरोप लगाया कि परियोजना प्रबंधन प्रभावित दो पंचायतों को प्रदूषण से हुए नुकसान की करीब 4.50 करोड़ रुपये मुआवजा राशि वितरित कर रहा है जबकि अन्य दस पंचायतों की अनदेखी की जा रही है। जिला कुल्लू की तीन प्रभावित पंचायतों में परियोजना ने अभी तक न तो घरों में आई दरारों और न ही फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया है। ऐसे में इन पंचायतों के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि परियोजना निर्माण के तहत सतलुज के पानी को डायवर्ट भी किया गया है। इसके बावजूद परियोजना प्रभावितों को रोजगार तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि जब तक प्रभावितों की मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर देवकी नंद, पूर्ण, त्रिलोक भलूनी, प्रेम गौतम, कुलदीप, कृष्णा राणा, रुचिका राठौर, यमुना देवी, हरीश, विद्या देवी, रणजीत और हरि सिंह कपूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed