{"_id":"67d95e108d5c8cb942050dcd","slug":"people-of-brow-jagatkhana-are-troubled-by-unannounced-power-cuts-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-131663-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ब्रौ, जगातखाना में बिजली के अघोषित कटों से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ब्रौ, जगातखाना में बिजली के अघोषित कटों से परेशान लोग
विज्ञापन
परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी झेल रहे दिक्कतें
सब स्टेशन कोटला और नोगली से जुड़ने के बाद भी नहीं हो रहा विद्युत आपूर्ति में सुधार
बिजली की लो वोल्टेज से भी जूझ रहे विद्युत उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटी पंचायतों में बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इन पंचायतों के सब स्टेशन कोटला और नोगली से जुड़ने के बाद भी समस्या जस की तस है। रामपुर शहर के साथ सटी ब्रौ, जगातखाना, पोशना, तुनन और अन्य पंचायतों में बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। वहीं, परीक्षाओं की तैयारियों में विद्यार्थी दिक्कतें झेल रहे हैं। इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे सुचारु विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने करोड़ों रुपये की राशि खर्च की। इस राशि से नए ट्रांसफार्मर लगाए और विद्युत लाइनें बिछाई गईं, लेकिन वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इन पंचायतों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए सब स्टेशन नोगली के साथ-साथ कोटला से भी जोड़ा गया, लेकिन समस्या दूर होने के बजाय जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्र में आए दिन बिजली के अघोषित कटों से हजारों उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। वहीं, लो वोल्टेज के कारण भी उपभोक्ता दिक्कतें झेल रहे हैं। कई बार बिजली की हाई वोल्टेज के कारण कई लोगों के विद्युत उपकरण भी जल चुके हैं और उपभोक्ताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन दिनों स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बिजली कट लगने से उन्हें परीक्षाओं की तैयारियां करना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को भी जगातखाना पंचायत में सुबह से बिजली गुल रही। करीब चार घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों न उठाई समस्या के समाधान की मांग
क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता रूप लाल, अश्वनी जोशी, मोहर सिंह, सुषमा, अनिल नेगी, ओम प्रकाश, रंजीत कुमार, पवन कुमार सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से बिजली के अघोषित कटों की समस्या बनी हुई है। आए दिन बिजली बाधित होने से जहां उपभोक्ता दिक्कतें झेल रहे हैं, वहीं विभिन्न कार्यालयों, बैंक और बिजली पर आधारित कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह की समस्या है, तो उसका स्थायी समाधान करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न आए।-- पीसी हरनोट, एक्सईएन, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
सब स्टेशन कोटला और नोगली से जुड़ने के बाद भी नहीं हो रहा विद्युत आपूर्ति में सुधार
बिजली की लो वोल्टेज से भी जूझ रहे विद्युत उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटी पंचायतों में बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इन पंचायतों के सब स्टेशन कोटला और नोगली से जुड़ने के बाद भी समस्या जस की तस है। रामपुर शहर के साथ सटी ब्रौ, जगातखाना, पोशना, तुनन और अन्य पंचायतों में बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। वहीं, परीक्षाओं की तैयारियों में विद्यार्थी दिक्कतें झेल रहे हैं। इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे सुचारु विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने करोड़ों रुपये की राशि खर्च की। इस राशि से नए ट्रांसफार्मर लगाए और विद्युत लाइनें बिछाई गईं, लेकिन वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इन पंचायतों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए सब स्टेशन नोगली के साथ-साथ कोटला से भी जोड़ा गया, लेकिन समस्या दूर होने के बजाय जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्र में आए दिन बिजली के अघोषित कटों से हजारों उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। वहीं, लो वोल्टेज के कारण भी उपभोक्ता दिक्कतें झेल रहे हैं। कई बार बिजली की हाई वोल्टेज के कारण कई लोगों के विद्युत उपकरण भी जल चुके हैं और उपभोक्ताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन दिनों स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बिजली कट लगने से उन्हें परीक्षाओं की तैयारियां करना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को भी जगातखाना पंचायत में सुबह से बिजली गुल रही। करीब चार घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
लोगों न उठाई समस्या के समाधान की मांग
क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता रूप लाल, अश्वनी जोशी, मोहर सिंह, सुषमा, अनिल नेगी, ओम प्रकाश, रंजीत कुमार, पवन कुमार सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से बिजली के अघोषित कटों की समस्या बनी हुई है। आए दिन बिजली बाधित होने से जहां उपभोक्ता दिक्कतें झेल रहे हैं, वहीं विभिन्न कार्यालयों, बैंक और बिजली पर आधारित कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह की समस्या है, तो उसका स्थायी समाधान करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न आए।