{"_id":"696a10e08a36386c4b033ebd","slug":"people-in-dalgaon-were-told-how-to-extinguish-fire-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-152320-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलगांव में लोगों को आग बुझाने के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलगांव में लोगों को आग बुझाने के बताए तरीके
विज्ञापन
दलगांव में आयोजित माॅक ड्रिल में आग बुझाने के तरीकों की जानकारी देते हुए। संवाद
सहारा समिति स्पैल वैली ने किया माॅक ड्रिल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दलगांव में देवता महाराज बखरालू के प्रांगण में सहारा समिति स्पैल वैली ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें अग्निशमन विभाग रोहड़ू, वन विभाग और गृह रक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। माॅक ड्रिल का आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी यशवंत सिंह, विशेषर शर्मा, यशोद शर्मा, चालक जीत राम ने देवता महाराज बखरालू के प्रांगण में लोगों को आग बुझाने के तरीके बताए। अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिंह ने लोगों को जंगल की आग से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि आजकल हमारे चारों और धुआं ही धुआं फैला हुआ है। इस कारण वातावरण में परिवर्तन हो रहा है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और नव युवक मंडलों से अग्निशमन विभाग के साथ जंगल की आग को बुझाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया गया।