फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People in Chidgaon market troubled by filth

Rampur Bushahar News: चिड़गांव बाजार में गंदगी से लोग परेशान, नियमित सफाई की मांग

Sun, 18 Oct 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
People in Chidgaon market troubled by filth
चिड़गांव बाजार में गंदगी से लोग परेशान। संवाद
चिड़गांव (रोहड़ू)। चिड़गांव मुख्य बाजार में गंदगी और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने सफाई व्यवस्था पर रोष जताते हुए नगर पंचायत से बाजार की गलियों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय निवासी राम गुरु, संगटान और दीपक ठाकुर ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत की ओर से चुनाव के दौरान किए गए वादे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार किसी भी क्षेत्र की पहचान होता है, इसलिए यहां स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की ताकि स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article