{"_id":"6307b1a15550032ce715b4c0","slug":"people-face-problem-in-matal-bamta-road-rampur-hp-news-sml419515050","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बीतने के बाद भी नहीं सुधरी माटल-बमटा सड़क की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बीतने के बाद भी नहीं सुधरी माटल-बमटा सड़क की हालत
विज्ञापन
बारिश के बाद खस्ताहाल बमटा सड़क पर वाहन निकालते लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की माटल-बमटा सड़क भूस्खलन के दस दिनों के बाद भी खस्ताहालत में है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र के बागवानों को पेश आ रही है, जिन्हें दलदल बन चुकी सड़क से सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बन गया है।
सड़क कई जगह तंग होने के कारण छोटे वाहन भी बड़ी मुश्किल से गुजर रहे हैं। सड़क पर बडे़ वाहनों की आवाजाही अभी तक ठप है।मार्ग से कशाह, कफरोना, ठरोली, बमटा, शंगडोली और ममवी गांव के बागवानों की हजारों पेटी सेब प्रदेश और देश की मंडियों के लिए भेजा रहा है। इस कारण कई वाहन मार्ग में घंटों फंसे रहते हैं।
मजबूरी में बागवानों को 50 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर वैकल्पिक मार्ग से सेब की फसल ले जानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत बमटा की पूर्व प्रधान कमला भागटा, एडवोकेट मदन सरेगटा, बागवान संतराम चौहान, पूर्व प्रधान लायक राम नामटा और आत्मा राम रांटा ने सरकार से आग्रह किया कि मार्ग को तुरंत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होंगे।