{"_id":"69f33dd53dde3305f4051d45","slug":"people-are-facing-problems-due-to-traffic-jam-in-tourist-destination-sangla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159226-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पर्यटन स्थल सांगला में जाम से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पर्यटन स्थल सांगला में जाम से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
पर्यटन स्थल सांगला में पार्किंग की कमी से जाम की बनी समस्या। संवाद
सड़क के दोनों ओर खड़े किए जा रहे वाहन, आवाजाही हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में पार्किंग की उचित सुविधा न होने से यातायात की समस्या बढ़ रही है। सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण जाम लग रहा है। तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले लोग और राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सांगला प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण देश-विदेश के पर्यटक किन्नौर की खूबसूरती निहारने पहुंचते हैं। पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साल-दर-साल वाहनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात समस्या बढ़ रही है। समय रहते पार्किंग को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी समय में समस्या और विकराल बन सकती है। व्यापार मंडल सांगला के अध्यक्ष भूपेश नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, सांगला पंचायत के पूर्व प्रधान देवसांकी नेगी, पूर्व उपप्रधान लोकेश कुमार नेगी, थेमगारंग के पूर्व प्रधान मनोहर देवी नेगी, चांसू के पूर्व प्रधान बीरबल लोकट्स, शोंग की पूर्व प्रधान रामप्यारी नेगी, कामरू के पूर्व उपप्रधान विजेंद्र नेगी, महेंद्र नेगी, कुलदीप नेगी, राज कमल नेगी और प्रमोद नेगी ने कहा कि सांगला में बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। येलो लाइन लगाकर पार्किंग चिह्नित किया जाए और शीघ्र पार्किंग निर्माण को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पार्किग व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। आगामी समय में समस्या और बढ़ सकती है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक का कहना कि थापासारिंग के पास सड़क के नजदीक खोदाई कर फिलहाल वाहनों को पार्क करने की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।