{"_id":"6a8adb7fe05c72d2360d3b0e","slug":"pensioners-issues-to-be-deliberated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167872-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेंशनरों की समस्याओं पर 26 को होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेंशनरों की समस्याओं पर 26 को होगा मंथन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर की बैठक 26 अगस्त को होगी। यह बैठक ब्लॉक समिति सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में होगी। संघ के महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक में पेंशनरों की विभिन्न देनदारियों के प्रति सरकार की अनदेखी सहित पेंशनरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। इस दौरान समस्याओं के समाधान को लेकर आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी जोन प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे अपने जोनों में एकत्रित की गई सदस्यता शुल्क की राशि भी बैठक में साथ लेकर आएं। पेंशनर कल्याण संघ ने खंड रामपुर के सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखें, ताकि पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।