{"_id":"691f01d7dfccdb357f045556","slug":"pensioner-welfare-association-discussed-several-issues-in-a-meeting-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148495-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करें सरकार : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करें सरकार : भारद्वाज
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
ठियोग में आयोजित बैठक में मौजूद पेेंशनर। स्रोत: संघ
Link Copied
ठियोग में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ठियोग (रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ठियोग की बैठक वीरवार को सराय हॉल में हुई। अध्यक्षता में इकाई अध्यक्ष सीता राम भारद्वाज ने की। बैठक में सरकार से पेंशनरों के लंबित भत्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। महासचिव डीडी शर्मा ने बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। प्रधान सीता राम भारद्वाज ने पेंशन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित एरियर, मेडिकल बिलों और डीए का भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पेंशनर संघ को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। प्रदेश संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने आश्वासन दिया कि पेंशन दिवस को जल्द ही खंड या जिला स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगी। बैठक में राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा और महेश शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।