{"_id":"6271545ce4c69026f327fe08","slug":"pensioner-meeting-in-rampur-rampur-hp-news-sml4076566117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों बिलों का भुगतान करें सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों बिलों का भुगतान करें सरकार : संघ
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ उपमंडल ठियोग की बैठक प्रधान महेंद्र प्रताप चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें संरक्षक बीआर मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सरकार के मार्च माह से जारी की गई संशोधित पेंशन में 2022 माह का बकाया बढ़ी हुई पेंशन न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर 5,10 और 15 प्रतिशत का लाभ पुरानी बेसिक मूल वेतन पर दिए जाने पर रोष प्रकट किया गया। सरकार से मांग की गई कि जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिल लंबित पड़े हैं, उनका भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतन पे फिक्सेशन न होने पर भी संघ ने नाराजगी जताई है। बैठक में मांग की गई कि तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जोकि एक जुलाई 2021 से देय है, उसके एरियर का भुगतान एवं संशोधित पेंशन कैरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए।
इस मौके पर सलाहकार टीआर रमेश, जीतराम शर्मा, उपप्रधान गंगाराम वर्मा, हीरालाल शांडिल, महासचिव दीपराम शर्मा, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य केवल कृष्ण, नारायण गुलेरिया, बेलीराम शांडिल, हेतराम, सूरत राम भारद्वाज, मोती सिंह वर्मा, कुंदन वर्मा और लक्ष्मण वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।