{"_id":"698c5c1d9e8b75698c0292f2","slug":"pay-attention-to-the-quality-of-development-works-under-the-vibrant-village-scheme-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-153936-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइब्रेंट विलेज योजना के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दें ध्यान : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइब्रेंट विलेज योजना के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दें ध्यान : उपायुक्त
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रिकांगपिओ में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते उपायुक्त डॉ. अम
Link Copied
बैठक में सरहद वन वाटिका, छितकुल बस अड्डे, ईको पार्क और मेडिटेशन कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ(किन्नौर)। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह बात रिकांगपिओ में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज योजना की बैठक हुई। उपायुक्त ने जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती और दूरदराज की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने पूह उपमंडल के गांव चूलिंग में संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य, सुमरा पंचायत के प्रवेश द्वार और नेसंग पंचायत में पुल निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सरहद वन वाटिकाएं, छितकुल में बस अड्डे, ईको पार्क और लियो गांव में मेडिटेशन केंद्र के निर्माण कार्य की स्थिति पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण अधोसंरचना विकास से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से केंद्र सरकार ने शिपकी ला से चीन के बीच व्यापार करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर आदेशक होमगार्ड प्रथम वाहिनी सुरेश कुमार, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, आईटीबीपी के उप आदेशक कुलिस आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, बीडीओ कल्पा हिमांशी शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ललित जरयाल समेत विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।