फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Patwari and Kanungo Mahasangh hold pen down strike in extreme cold

Rampur Bushahar News: कड़ाकें की ठंड में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने पेन डाउन स्ट्राइक

Fri, 28 Feb 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo Mahasangh hold pen down strike in extreme cold
रामपुर तहसील कार्यालय के बाहर पटवारी कानूनगों महासंघ पेन डाउन स्टाईक करते हुए। संवाद
रामपुर बुशहर। रामपुर में सुबह से लगातर बारिश हो रही है। शुक्रवार को कड़ाके की ठंड में भी संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई रामपुर ने पेन डाउन स्ट्राइक की। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरी नहीं किया जाता, तब तक पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी। रामपुर में पेन डाउन स्ट्राइक को लेकर रामपुर इकाई के अध्यक्ष राजेश झाई की अध्यक्षता में गेट मीटिंग हुई। उनका कहना है कि आपदा या आपातकालीन स्थिति में वे अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि शिमला जिले के करीब 26 पटवारियों की इस वर्ष अप्रैल में पदोन्नति होने वाली है, लेकिन राज्य कैडर लागू होता है, तो पदोन्नति के लिए राज्य स्तर पर फैसला लिया जाएगा। इससे इन पटवारियों को लाभ के लिए और इंतजार करना होगा। झाई ने कहा कि रामपुर इकाई राज्य कार्यकारिणी के निर्णयों के साथ चलेगी। सरकार से पटवारी कानूनगो संघ की मांगों को पूरा कर उन्हें राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed