{"_id":"6980a085b9a63dc34a032878","slug":"patbangla-ground-turns-into-a-pond-due-to-rain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153387-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारिश से पाटबंगला मैदान तालाब में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारिश से पाटबंगला मैदान तालाब में तब्दील
विज्ञापन
बारिश के कारण तालाब में तब्दील पाटबंगला मैदान। संवाद
अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं हो पाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को शुरू नहीं हो पाई है। मैदान में जलभराव हो गया है। रविवार को रात भर बारिश के कारण मैदान तालाब बना हुआ है। ऐसे में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू नहीं हो पाई है।
सोमवार को ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर के पदाधिकारी और सदस्य मैदान को संवारने में डटे रहे। पाटबंगला मैदान में पानी निकासी की व्यवस्था की। मैदान को सुखाया गया। प्रतियोगिता के दौरान लेदर बॉल से दर्शकों को चोट न लगे, इसके लिए मैदान के साथ एनएच पांच किनारे पर भी झालियां डालने सहित मैदान को समतल करने का काम किया गया। मंगलवार को भी मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं हो पाएगा। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मौसम खुलने के बाद किया जाएगा।
क्लब के संयोजक दुर्गा प्रसाद और अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने कहा कि सोमवार को मैदान को संवारने में क्लब के सदस्यों ने खूब पसीना बहाया। भारी बारिश के कारण मैदान तालाब में तब्दील हो गया है। जल्द ही क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी।