{"_id":"5fb151e48ebc3e9be6020d1e","slug":"parking-problem-rampur-hp-news-sml3515196117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहन बाजार और सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहन बाजार और सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन
पार्किंग न होने से सराहन के मुख्य बाजार मे खड़ी गाड़ियां ।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और पर्यटन नगरी सराहन में पार्किंग की सुविधा न होने से लोगों और सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सराहन में वर्ष भर मां भीमाकाली के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों भक्त आते हैं।
यही नहीं सराहन में विदेशों से भी विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। सराहन में आज तक पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से मुख्य बाजार और सड़क किनारे ही गाड़ियों को पार्क किया जा रहा है। ऐसे में यहां जाम की स्थिति आम हो जाती है। क्षेत्र के लोगों और सैलानियों को वर्षों से इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सराहन में आधा दर्जन से अधिक पंचायतों का उपतहसील मुख्यालय है। ऐसे में यहां रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। मां भीमाकाली के दर्शन को हर वर्ष चैत्र और शरद नवरात्रों और दशहरे पर यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में वाहनों की अधिक संख्या बढ़ने पर यहां पार्किंग की खासी कमी खलती है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को सड़क किनारे और मुख्य बाजार में पार्क किया जाता है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से पार्क वाहन जाम का कारण बन जाते हैं। ऐसे में क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। पार्किंग की उचित सुविधा न होने से यहां पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। यही नहीं स्थानीय लोगों को भी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में व्यापारी वर्ग भी काफी समस्या झेल रहा है।
विज्ञापन
सराहन के व्यापारी राजेश, राकेश, सतपाल, राजेंद्र, कृष्ण, प्रताप, संजय और सोहन का कहना है कि सराहन दशकों पुराना पर्यटन स्थल है। उसके बावजूद यहां सरकारें पार्किंग की उचित व्यवस्था आज तक नहीं करवा पाई हैं। वाहनों को पार्क करने की सुविधा न होने के कारण पर्यटक भी यहां से वापस चला जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग से सराहन में पार्किंग की सुविधा देने की मांग की है।
नायब तहसीलदार सराहन डीसी नेगी ने बताया सराहन में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का प्रपोजल है। इसके लिए जगह के चयनित की जा रही है। टीसीपी की बैठक में चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।