फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parents and teachers discussed children's studies at Tunan School

Rampur Bushahar News: तुनन स्कूल में अभिभावक और अध्यापकों ने बच्चों के अध्ययन पर की चर्चा

Fri, 07 Nov 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई आम बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुनन में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की आम बैठक हुई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर मोहन जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में अभिभावक और अध्यापकों ने बच्चों के अध्ययन पर चर्चा की। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम सिंह ने विद्यार्थियों का प्रथम आंतरिक परीक्षा का परिणाम प्रस्तुत किया। अभिभावकों को विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों के अध्ययन में साझा सहयोग करना आवश्यक है। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में सभी को जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों से सहयोग की अपील। अभिभावकों ने भी घर पर बच्चों के अध्ययन पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि मोहन जोशी ने विद्यार्थियों को कोटपा-2003 और अन्य विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से विषय अध्यापकों से बातचीत की और बच्चों की प्रतिक्रिया ली। मेहर चंद प्रवक्ता अंग्रेजी ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मेहराज बिष्ट, कृष्ण देव, कैलाश, ससेंदर, ममता और दलीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed