फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayats reserved for women heads in Nirmand development block

Rampur Bushahar News: निरमंड विकासखंड में महिला प्रधान के लिए 17 पंचायतें आरक्षित

Mon, 06 Apr 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
नौ पंचायतों में महिला और आठ में अनुसूचित जाति महिला संभालेंगी प्रधान की कुर्सी
विज्ञापन

नौ पंचायतें अनारक्षित और आठ में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार बनेंगे प्रधान
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जारी किया पंचायती राज चुनावों का रोस्टर
रोस्टर जारी होने के बाद चुनावी समीकरण बनाने में जुटे कुर्सी के चाहवान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड की 34 पंचायतों के लिए जिला उपायुक्त ने पंचायती राज चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। निरमंड विकास खंड की 34 पंचायतों में से 17 सीटें महिला और अनुसूचित जाति महिला प्रधान पद के लिए आरक्षित की गई हैं। चुनावी रोस्टर से जहां कइयों के सपने टूटे हैं, वहीं कई पंचायतों में चाहवानों में काफी खुशी है। निरमंड विकासखंड की पंचायतों में इस बार महिलाएं आधी पंचायतों की जिम्मेवारी संभालेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने पंचायती राज चुनाव को लेकर रोस्टर जारी किया है। इस सूची के अनुसार विकास खंड की नौ पंचायतों में महिला और आठ पंचायतों में अनुसूचित जाति महिला प्रधान चुनकर आएंगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति की आठ, जबकि नौ पद अनारक्षित प्रधान भी शामिल रहेंगे। जिला उपायुक्त की ओर से रोस्टर जारी होने के बाद प्रधान पद की कुर्सी के दावेदार अब चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रधान पद के चाहवान पंचायतों में मतदाताओं को रिझाने और समीकरण बनाने की तैयारियों करने लग गए हैं। रविवार को जारी चुनावी रोस्टर के बाद अब पंचायतों में चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रधान पद पाने के लिए अब संभावित उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए रोडमैप तैयार करने लग गए हैं। हालांकि, कई पंचायतों में महिलाओं के आरक्षण से कुर्सी के चाह लगा बैठे कई लोगों के सपने टूट गए हैं। वहीं कई पंचायतों में मन मुताबिक रोस्टर जारी होने से चाहवानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। रोस्टर जारी होने के बाद अधिकतर पंचायतों में चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। मतदाता अपनी अपनी पसंद के जन प्रतिनिधियों के चुनाव जीतने के कयास लगाने में भी जुट गए हैं।

पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह रहेगा आरक्षण
निरमंड विकास खंड की कुंडाकोड, शिशवी, बक्खन, घाटू, बड़ीधार, भालसी, पोशना और नोर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, निशानी, गेडज़, शिल्ली, डीम, कोटी, जुआगी, अरसू, चायल और बाड़ी पंचायत महिला के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा कोट, दुराह, राहणू, कशोली, त्वार, देहरा, तुनन और खरगा अनुसूचित जाति, जबकि गमोग, ब्रौ, बाहवा, सरघा, बागा सराहन, कुश्वा, जगातखाना, लोट और नित्थर पंचायत में प्रधान पद अनारक्षित रखा गया है। विकास खंड में इस मर्तबा कुंडाकोड और कशोली नई पंचायतों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed