{"_id":"69f9cb5e926a863e8a00c194","slug":"panchayat-raj-elections-in-ani-will-be-conducted-under-the-supervision-of-38-assistant-election-officers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159554-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में पंचायती राज चुनाव 38 सहायक \nनिर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में पंचायती राज चुनाव 38 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में होगा
विज्ञापन
आनी में चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास। संवाद
चुनाव अधिकारी और कर्मियों को निर्वाचन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश
चुनाव कर्मियों की हुई प्रथम चरण की रिहर्सल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी विकास खंड में पंचायतीराज चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में 38 सहायक निर्वाचन अधिकारी सेवाएं देंगे। आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने चुनाव कर्मचारियों को निर्वाचन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर विकास खंड आनी के मेला मैदान में निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दो मई को तेज हवा के कारण चलती गाड़ी पर पेड़ गिरने के कारण चार शिक्षिकाें की मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने सभी चुनाव कर्मियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में सभी निर्वाचन अधिकारियों से सेवा नियमों के तहत अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कर्मचारियों से मतदान सामग्री के साथ निर्धारित बसों से निर्धारित रूट और समय पर यात्रा करने के निर्देश दिए। पंचायत निरीक्षक जोगेंदर शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण प्रशिक्षण चरणबद्ध ढंग से प्रदान किया। उन्होंने मतदान कक्ष की स्थापना, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रवक्ता कुंदन शर्मा और पंचायत उप निरीक्षक चुनी लाल ने मत पेटी की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदान की। सभी चुनाव कर्मियों को फॉर्म 28-क पोस्टल बैलेट पेपर के आवेदन के लिए वितरित किए गए और 13 मई को जमा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, सेक्टर अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और चुनाव कर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों की शंकाओं का किया समाधान
पूर्वाभ्यास के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। बैठक में दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। सभी 36 सहायक निर्वाचन अधिकारियों (पंचायत) व दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पंचायत समिति और जिला परिषद से संबंधित निर्वाचन सामग्री प्रदान की गई। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 7 मई से निर्धारित स्थलों पर नामांकन प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए। चुनाव कर्मियों का द्वितीय पूर्वाभ्यास 13 मई और अंतिम पूर्वाभ्यास 23 मई को मेला मैदान आनी में होगा। 24 मई को मतदान पार्टियां अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी और तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को चुनाव संपन्न करवाएंगे।