फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat level volleyball and kabaddi competition will be held in Nithar

Rampur Bushahar News: नित्थर में होगी पंचायत स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat level volleyball and kabaddi competition will be held in Nithar
बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर ने बैठक के दौरान सामुहिक चित्र में। संवाद
बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसे लेकर रविवार को बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर करवाई जाएगी। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा कि ग्राउंड की जालियां काफी पुरानी हो चुकी हैं। इन जालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने खेलकूद प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर अपने विचार रखे। अगली अहम बैठक तीन अगस्त को होगी। इसमें खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के संयोजक बीर सिंह ठाकुर, कारदार बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी नित्थर ताबे राम ठाकुर, सचिव पवनेश ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, उपाध्यक्ष सुशील धनाटा, सनी शर्मा, दिवेश ठाकुर और कपिल ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article