{"_id":"6745d3baa11bfb79fc05444a","slug":"padma-chhatra-school-police-school-made-the-girl-students-aware-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-125421-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को नशा मुक्त करने के लिए युवाओं की अहम भूमिका : नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को नशा मुक्त करने के लिए युवाओं की अहम भूमिका : नरेश
विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल रामपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में डीएसपी नरेश शर्मा छात
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए तकनीक का करें सही इस्तेमाल : नरेश शर्मा
पद्म छात्र स्कूल के छात्राें को बताई पुलिस की कार्यप्रणाली
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कानूनी प्रक्रियाओं से छात्राें को करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश और क्षेत्र में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सबसे अधिक प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। समाज को नशामुक्ति करने के लिए युवाओं की अहम भूमिका है। युवा वर्ग नशे के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को जागरूक करे और अपने क्षेत्र को नशे से दूर रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यह बात राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कही। उन्होंने छात्रों को यातायात, मोबाइल के सही इस्तेमाल, नशा निवारण और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। पद्म स्कूल रामपुर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डीएसपी रापमुर नरेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन जरूरी है। एक बच्चा अपने घर से अनुशासन का पाठ पढ़ना शुरू करता है। उन्हाेंने छात्रों को सबसे पहले पुलिस की रोजाना की कार्यप्रणाली और यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्हाेंने आधुनिकता के दौर में छात्राें को मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फोन के जरिये कई तरीके से धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे बचने की तकनीक का बेहतर तरीके से इस्तेमाल होना जरूरी है। धोखाधड़ी से संबंधित कोई भी फोन आने पर पुलिस से संपर्क किया जाना चाहिए। उन्हाेंने सोशल मीडिया का भी सही और संतुलित इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्हाेंने समाज में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के नशों से भी अवगत करवाया। उन्हाेंने कहा कि समाज में बढ़ता समाज को खोखला करने का काम कर रहा है। नशा धीरे-धीरे मनुष्य के शरीर और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालता हैं। उन्हाेंने भारतीय कानून में किए बदलावों और धाराओं के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में करीब 400 छात्रों ने भाग लिया। पद्म छात्र स्कूल के उप प्रधानाचार्य राजेंद्र मेहता ने छात्रों से कार्यक्रम के दौरान दी गई जानकारी से समाज के अन्य लोगाें को भी अवगत कराने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम छात्रों के लिए कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में दी गई जानकारी से विद्यार्थी पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत हुए हैं। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
छात्रों ने अनुभव किए साझा
-छात्र दिव्यांश ने बताया पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम छात्रों के लिए काफी लाभदायक है। कार्यक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली और मोबाइल के सही इस्तेमाल, नशा निवारण को लेकर उन्होंने विस्तार से जानकारी हासिल की।
-छात्र संजय कड्डा ने कहा कि छात्रों के ज्ञानवर्धन में इस तरह के कार्यक्रम अहम भूमिका निभाते हैं। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम अमर उजाला का सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम के जरिये उन्हें पुलिस और कानून व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है।
विज्ञापन
-छात्र यशवंत ने बताया कि कार्यक्रम के जरिये यातायात नियमाें, कानूनी संशोधनों सहित मोबाइल धोखाधड़ी के बारे में छात्रों ने जाना है। इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक जागरुकता में अहम साबित होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।