{"_id":"689b234fe8c7f7dd7d004dd0","slug":"oxygen-plot-in-khaneri-hospital-is-gathering-dust-for-ten-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-141422-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में दस महीने से धूल फांक रहा ऑक्सीजन प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में दस महीने से धूल फांक रहा ऑक्सीजन प्लॉट
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लॉट
रोगी कल्याण समिति ने कंपनी के पास जमा कर दिए 6.59 लाख, लटका पड़ा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में 10 महीने से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहा है। कोरोना काल के दौरान में अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था। आईजीएमसी शिमला के बाद रामपुर अस्पताल ही एक ऐसा अस्पताल था, जहां चार जिलों से आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल रही थी। जनजातीय जिला किन्नौर, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोग यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की है और अस्पताल में करीब 200 बिस्तरों तक ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाती है। इस प्लांट का चालू करने के लिए करीब 6.59 लाख रुपये की राशि रोगी कल्याण समिति ने कंपनी के खाते में जमा कर दी है, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त नहीं हो पाया है। इस कारण अस्पताल प्रशासन को निजी प्लांट से ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है।
ऑक्सीजन प्लॉट इंस्टाॅल हो गया है। प्लांट के रिपेयरिंग के लिए सूचना मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 6.59 लाख रुपये कंपनी को दे दिए है, लेकिन बरसात होने के कारण काम रुक गया था। आज से ऑक्सीजन प्लांट खनेरी अस्पताल में शुरू हो जाएगा।-- डाॅ. रोशन कौंडल, एमएस, महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में 10 महीने से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहा है। कोरोना काल के दौरान में अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था। आईजीएमसी शिमला के बाद रामपुर अस्पताल ही एक ऐसा अस्पताल था, जहां चार जिलों से आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल रही थी। जनजातीय जिला किन्नौर, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोग यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की है और अस्पताल में करीब 200 बिस्तरों तक ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाती है। इस प्लांट का चालू करने के लिए करीब 6.59 लाख रुपये की राशि रोगी कल्याण समिति ने कंपनी के खाते में जमा कर दी है, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त नहीं हो पाया है। इस कारण अस्पताल प्रशासन को निजी प्लांट से ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है।
ऑक्सीजन प्लॉट इंस्टाॅल हो गया है। प्लांट के रिपेयरिंग के लिए सूचना मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 6.59 लाख रुपये कंपनी को दे दिए है, लेकिन बरसात होने के कारण काम रुक गया था। आज से ऑक्सीजन प्लांट खनेरी अस्पताल में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन