{"_id":"6a24210f9762ccf65400f896","slug":"oppium-cultivation-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161809-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में सेब के बगीचे में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 163 पौधे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में सेब के बगीचे में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 163 पौधे बरामद
विज्ञापन
15 पौधे नमूने के लिए कब्जे में लिए, 148 मौके पर ही किए नष्ट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। नशा तस्करी तथा अफीम एवं भांग की अवैध खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना चौपाल की टीम ने एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से उगाई अफीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए 163 अफीम के पौधे बरामद किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून को पुलिस थाना चौपाल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव क्यारी (थापल), तहसील चौपाल निवासी लच्छम सिंह अपने सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पटवारी तथा स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेब के पेड़ों और लहसुन की फसल के बीच कुल 163 अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत 15 पौधों को नमूने के रूप में कब्जे में लिया, जबकि शेष 148 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी कब्जे वाली भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना चौपाल में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से बगीचे की निशानदेही की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।