फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Online facility will start soon for getting employment: Dr. Shandil

रोजगार प्राप्ति के लिए जल्द शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा : डॉ. शांडिल

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोलन। श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपने घर से ही रोजगार प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा देगी। ठोडो मैदान सोलन में रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए डॉ शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 77 रोजगार कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण करेगी। रोजगार कार्यालयों को कंप्यूटरीकृत करने से बेरोजगार युवाओं को पंजीकरण एवं आवेदन इत्यादि की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी। कहा कि प्रणाली के ऑनलाइन होने से जहां युवा अपने घर से ही रोजगार पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, वहीं सारी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में रोजगार मेलों का आयोजन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी जिलों में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। श्रमायुक्त एवं निदेशक रोजगार रोहित जम्वाल ने कहा कि प्रदेश के जिला स्तर पर कार्यरत 12 और अन्य 65 रोजगार कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण युवाओं को एक स्थान पर बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि 04 मई को हमीरपुर में भी मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed