{"_id":"61925f794223c97faf463763","slug":"one-person-arrested-with-chitta-in-bhadrash-rampur-rampur-hp-news-sml390282864","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्राश में 16.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्राश में 16.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
one person arrested with chitta in bhadrash rampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। हिमाचल के जिला शिमला पुलिस थाना रामपुर के तहत भद्राश में पुलिस ने एक युवक को 16.86 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एएसआई चेतराम रविवार को पुलिस दल के साथ रामपुर के साथ लगते भद्राश में गश्त कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 8:15 बजे पुलिस जब वाहनों की जांच कर रही थी, तो पुलिस ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की गहनता से पड़ताल की। तलाशी के दौरान कार से 16.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने कार चालक बृजेश कुमार निवासी मदिना गिंधरन, तहसील पुलिस थाना महाम, जिला रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा-21 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी युवक चिट्टे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को दबोचा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर पहलू को गहनता से खंगाला जा रहा है।