{"_id":"6a085754fad406602b0ada46","slug":"one-injured-in-attack-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-160377-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: व्यक्ति पर जानलेवा हमला, आईजीएमसी रेफर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: व्यक्ति पर जानलेवा हमला, आईजीएमसी रेफर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहड़ू की घटना, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। एक व्यक्ति पर शनिवार सुबह जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। रोहड़ू थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने घायल सूरज आंचल रापती (23) निवासी जिला दांग नेपाल के बयान दर्ज किए हैं। उसने बताया कि वह रोहड़ू की मीट मार्केट में रहता है। शनिवार सुबह शिकड़ी पुल नामक स्थान पर पल्लेदारी के कार्य के लिए गया था। वहां आरोपी ने शराब के नशे में रास्ता रोका और एक नुकीली चीज से कमर और छाती पर वार किए। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद (40) निवासी जिला सुरिखेत, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।