फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in tipar accident in theog ghoond

ठियोग के घूंड में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sat, 18 Jun 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। ठियोग के घूंड में शुक्रवार देर रात एक टिपर हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाली मूल के सूरज (32) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को शनिवार सुबह उस समय लगी, जब यहां से गुजरने वाले लोगों ने सड़क के किनारे वाहन के टकराने के निशान देखे। जांच पड़ताल करने पर सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में वाहन गिरा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के समीप से शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात को उस समय हुआ जब वाहन घूंड से छैला की ओर जा रहा था। सूरज घूंड में ही परिवार के साथ रहता था। लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर क्रैश बैरियर नहीं होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है। चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आश्वास दिया कि सड़क के किनारे जल्द क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठाई है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण भी खौफ में, बैरियर लगाने की उठाई मांग
स्थानीय निवासी रति राम ने बताया कि कुछ समये पहले एक गाड़ी उनके घर पर गिर गई थी। इस हादसे में उनका परिवार बाल बाल बचा। उन्होंने बताया कि वह कई बार मांग करते आए हैं कि सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि सड़क ढांक को काटकर बनाई गई है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed