फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in landslide phooh asrang kinnaur

भूस्खलन के चपेट में आने से आसरंग में व्यक्ति की मौत

Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। पूह खंड में रविवार देर शाम नौ बजे ग्राम पंचायत आसरंग के तोकतो से पोटंग कंडा के बीच भूस्खलन होने एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य महिलाओं को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम ने घायल दोनों महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया, जहां दोनों उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को थौंगपेत गारंग नाले के पास अचानक भूस्खलन होने से एक नेपाली की मौके पर मौत हो गई हैं जबकि दो अन्य नेपाली मूल के महिलाओं का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है। इस हादसे में मृतक की पहचान धन बहादुर 38 वर्ष निवासी गांव जाजर कोट बेरी, नगर पालिका नंबर 7 तहसील जगतीपुर जिला जाजरकोट नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मीना (27) निवासी गांव बोरंगीया, पोस्ट ऑफिस पोखरा, तहसील जगतीपुर जिला जाजर कोट नेपाल और रितु बस्नीत (32) निवासी रिमका आठ बीस कोट जिला रूकुम नेपाल शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना पूह से थाना प्रभारी मूरंग राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में मुख्य आरक्षी राजीव, आरक्षी नरेंद्र, महिला गृहरक्षक सुनीता की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायल महिलाओं को रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी किन्नौर नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्ठि करते हुए कहा कि दोनो महिलाएं अब खतरे से बाहर हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed