{"_id":"613a425b8ebc3e882b72545c","slug":"one-died-in-car-accident-near-shidhank-aani-rampur-hp-news-sml3833058179","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड के शाहीधार में कार खाई में लुढ़की, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड के शाहीधार में कार खाई में लुढ़की, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
निरमंड खंड की नोर पंचायत में बुधवार रात को पेश आया कार हादसा।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। पुलिस थाना निरमंड के तहत नोर पंचायत के शाहीधार ढांक के पास बुधवार रात कार अनियंत्रित होकर तीन सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई है। निरमंड अस्पताल में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना निरमंड प्रभारी किशन चंद सैनी ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे शमानी निवासी 46 वर्षीय धर्मपाल और शिकन निवासी 44 वर्षीय सुरेश कुमार बागीपुल से वापस शमानी की ओर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब नौ बजे जब वे शाहीधार ढांक के पास पंहुचे तो सड़क में चढ़ाई और कच्ची मिट्टी होने के कारण कार स्किड होकरगहरी खाई में जा गिरी।
ग्रामीणों ने इन दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल निरमंड लाया गया। इसी बीच धर्मपाल की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार को निरमंड में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में कार के स्किड होना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।