{"_id":"626ad35434eb85716b7b228e","slug":"one-died-in-car-accident-near-nankhari-rampur-hp-news-sml407155669","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत शोली-ननखड़ी मार्ग पर बुधवार रात को कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को एक कार में तीन लोग सवार होकर शोली से ननखड़ी की ओर जा रहे थे। इसी बीच जब वाहन पूनन के समीप पहुंचा तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी पहुंचाया गया लेकिन यहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चालक संजीव कुमार (36) पुत्र राम गोपाल, गांव बढ़ोग, तहसील ननखड़ी जिला शिमला के रूप में हुई है। घायलों में किशन (28) पुत्र दलीप सिंह और पवन (29) पुत्र प्रवीन निवासी गांव बढ़ोग, तहसील ननखड़ी शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इनसेट
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में चालक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।