फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in car accident near kharo bridge kinnaur

किन्नौर के खारो पुल के पास खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

Wed, 22 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
one died in car accident near kharo bridge kinnaur
खारो में सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी पिकअप। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के खारो पुल के पास मंगलवार देर रात को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों उपचार क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात डीजल और अन्य सामग्री से लदी जीप रिकांगपिओ से ठंगी की ओर जा रही थी। इसी बीच एनएच-5 खारो पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सतलुज नदी किनारे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया गया। हादसे में चालक दीपक कुमार (21) निवासी नेपाल की मौत हो गई है। जबकि दीपक (21) और राजेश (18) घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को रिब्बा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया गया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो घायल हो गए हैं। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed