फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One day exposure visit organized at Krishi Vigyan Kendra, Rohru

Rampur Bushahar News: महिलाओं को आधुनिक खेती की तकनीक दी जानकारी

Tue, 30 Dec 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
One day exposure visit organized at Krishi Vigyan Kendra, Rohru
महिला किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू में किया गया एक दिवसीय एक्सपोज़र विजिट का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू में एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू में एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने भारत सरकार की दस हजार एफपीओ योजना के तहत आयोजित किया। कार्यक्रम में रोहड़ू क्षेत्र की 65 महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी महिला किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक की जानकारी दी गई। इसके अलावा सेब, स्टोन फ्रूट्स, हल्दी, औषधीय पौधे, कीवी, राजमा और स्थानीय रूप से उगाई जाने वाली सब्जियों और फसलों के लिए व्यावसायिक, अंतर फसली और प्राकृतिक खेती के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही बिजाई से लेकर फसल कटाई के बाद प्रबंधन तक की संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। महिला किसानों को फसल प्रदर्शन के माध्यम से आधुनिक खेती की तकनीक बताई गई। विशेषज्ञों ने किसानों को गुणवत्ता युक्त पौध सामग्री, उन्नत फसल उत्पादन, रोग प्रबंधन, जैविक और प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर जैवामृत, घन जीवामृत और बीजामृत जैसे जैविक इनपुट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम ईडीपीसीएल अधिकारी अंकुर सरस्वती एवं सुनील ठाकुर ने महिला किसानों को तकनीकी, प्रबंधकीय और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। प्रतिभागियों ने इस एक्सपोजर विज़िट को अत्यंत ज्ञानवर्धक और लाभकारी बताया, जिससे उन्हें अपने क्षेत्रों में उन्नत और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article