{"_id":"6953bd819eb1f64f8e0c7531","slug":"one-crore-rupees-will-be-spent-to-expand-the-satluj-ghat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151209-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जैसा संवरेगा सतलुज का घाट : लगेगी सुरक्षा दीवार, होंगे पूजा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जैसा संवरेगा सतलुज का घाट : लगेगी सुरक्षा दीवार, होंगे पूजा पाठ
विज्ञापन
रामपुर में सतलुज नदी किनारे घाट का हो रहा विस्तारीकरण। संवाद
. एक करोड़ से होगा सतलुज घाट का विस्तारीकरण, नगर परिषद, भीमाकाली मंदिर न्यास और एसजेवीएन करेंगे राशि का वहन
. घाट में रेलिंग, बैंच, बिजली और शौचालय का जल्द होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में सतलुज नदी के किनारे घाट का जल्द ही विस्तारीकरण होगा। गंगा नदी के घाट जैसे सतलुज नदी के घाट को संवारा जाएगा। यहां एक करोड़ रुपये की लागत से भव्य घाट और सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में बने घाट और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने इन दिनों निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही शहर के लोगों को गंगा नदी की तर्ज पर रामपुर में भी सतलुज नदी के किनारे घाट की सुविधा मिलेगी, जहां लोग धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ और कर्मकांड कर पाएंगे। रामपुर नगर परिषद के वार्ड-नंबर तीन में करीब 2.24 करोड़ रुपये की लागत से सुंदर घाट का निर्माण किया गया है। यहां सतलुज नदी के किनारे करीब 40 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार लगाई गई है। क्षेत्र के लोग लंबे अरसे से यहां सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग और अन्य सुविधाओं की आस लगाए हुए हैं। अब यहां घाट के विस्तारीकरण की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए नगर परिषद रामपुर, मां भीमाकाली मंदिर न्यास और एसजेवीएन परियोजना ने करीब एक करोड़ रुपये की राशि देने पर सहमति जताई है। नगर परिषद ने जल शक्ति विभाग को 25 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। एसजेवीएन परियोजना से 50 लाख और मां भीमाकाली मंदिर न्यास से 25 लाख रुपये की राशि जारी होना बाकी है। इस राशि से करीब 20 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार और सतलुज नदी किनारे घाट का निर्माण, रेलिंग लगाने, बैंच, लाइटें और शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। बीते मई माह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद और जल शक्ति विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। घाट निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की योजना तैयार की गई है। सतलुज नदी के किनारे जगातखाना क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां हमेशा खतरा बना रहता था, लेकिन अब सुरक्षा दीवार लगने से शहर की ओर आने वाले पानी का तेज बहाव अब नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। साथ ही घाट का निर्माण होने से यहां की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। क्षेत्र के लोग अब गंगा नदी की तर्ज पर सतलुज नदी के किनारे बने घाट में पूजा, अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान कर पाएंगे।
सतलुज नदी किनारे बने घाट का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस राशि का वहन नगर परिषद, मां भीमाकाली मंदिर न्यास और एसजेवीएन परियोजना की ओर से किया जाएगा। घाट में बेंच, लाइटें, रेलिंग और शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। अब तक केवल नगर परिषद से ही 25 लाख की राशि प्राप्त हुई है। शेष दो से राशि आना अभी बाकी है। - आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रामपुर