फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One crore due to flood in Shalakhar

शलखर में बाढ़ से एक करोड़ का

Tue, 19 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One crore due to flood in Shalakhar
प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शलखर गांव में नुकसान का जायजा ले? - फोटो : RAMPUR-HP
पूह(किन्नौर)। किन्नौर जिले के तिब्बत सीमा से सटे गांव शलखर में सोमवार को तेज बारिश के चलते आई बाढ़ से दुर्गम क्षेत्र के लोगों और सरकारी संपत्ति को करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से करवाए गए प्रारंभिक आकलन में एक करोड़ का नुकसान बताया गया है। क्षेत्र के नौ नालों में आई बाढ़ के कारण नौ स्थानों पर नेशनल हाईवे पांच आवाजाही के लिए ठप हो गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मूरंग विनोद कुमार और नायब तहसीलदार यंगथंग दयानंद नेगी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। हालांकि आकलन प्रक्रिया अभी जारी है। बाढ़ के कारण शलखर और गोतांग में करीब 35 ग्रामीणों के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। बाढ़ से कहीं पर मकानों के छतें टूट गई हैं तो कई मकानों में दरारें आई हैं। वहीं, ग्रामीणों की नकदी फसल सेब, राजमाह, आलू, खुमानी, बादाम और मटर सहित कई अन्य फसलों को भी बाढ़ का मलबा भर जाने से क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त गांव में सिंचाई के लिए बनाई गई चार कूहलों सहित कई जगह पर रास्तों को भी क्षति पहुंची है। सीमा सड़क संगठन के आवासीय क्षेत्र में भी बाढ़ से चार बैरकों को आंशिक रूप से क्षति हुई है। नौ नालों में एक साथ बाढ़ आने से एनएच पांच अवरुद्ध हो गया है, जिसे बहाल करने के लिए पांच मशीनें और करीब 150 मजदूर युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी समदू चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि बाढ़ से बंद हुए एनएच को देर शाम तक बहाल कर दिया जाएगा। चांगो नाले में भी बाढ़ आने से गांव में बने दो पुलों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर एवं एडीएम पूह सुरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रशासन ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन करने भेजा है। जिला प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed