फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one arrested in chitta case in nerwa

चिट्टा तस्करी के मामले में उत्तराखंड से धरा आरोपी

Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
one arrested in chitta case in nerwa
one arrested in chitta case in nerwa
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्षेत्र में चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने उत्तराखंड के विकासनगर से सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के पकडे़ जाने से क्षेत्र में चल रहे चिट्टे के अवैध कारोबार चलाने वालों का भांडाफोड़ हो सकेगा। जानकारी के अनुसार नेरवा पुलिस ने 15 सितंबर को महेश्वर कुमार को करीब सवा चार ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

युवक ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड के विकासनगर गांव कुंजा निवासी असलम से चिट्टा लाकर नेरवा में बेचते थे। युवक की निशानदेही के आधार पर नेरवा पुलिस की एक टीम एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल रमेश पंवार, कांस्टेबल समीर, हरीश और प्रवीण को शामिल किया गया। टीम ने रविवार को उत्तराखंड के विकासनगर में दबिश देकर चिट्टा सप्लायर असलम गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम उसे नेरवा थाना लेकर आई और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नेरवा थाना में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को सोमवार शाम चौपाल अदालत में पेश किया गया है। नेरवा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में खूब प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि गिरफ्तार व्यक्ति क्षेत्र के किन-किन लोगों को चिट्टे की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed