फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   on 22 roads of the district

बर्फबारी के बाद किन्नौर में जन जीवन अस्त व्यस्त

Sat, 26 Feb 2022 12:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। बर्फबारी के कारण जनजातीय जिला किन्नौर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों के पहिये थम गए हैं। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी है, जिस कारण ग्रामीणों को कंपकंपाती सर्दी में ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किन्नौर जिले में तीन दिनों तक हुई बर्फबारी और बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम सुधरने के बाद भी जिले के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो पाई है। शुक्रवार जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। ऐसे में किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की 73 पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी असुविधाएं झेलनी पड़ी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा की ओर नाको और शिमला की ओर वाया बसंतपुर होकर आवाजाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर के कल्पा, रोघी, पांगी, बारंग, पूर्वर्णी, लंबर, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, कानम, लाबरंग, शासो, समदू, ठोपन, रिब्बा, रिस्पा सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सडक़ों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। बर्फबारी के कारण जिले की 22 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं निचार और कल्पा खंड में पांच ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं जिस कारण हजारों लोगों को बिना बिजली परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने कहा कि शुक्रवार को बर्फबारी और फिसलन के कारण जिले के किसी भी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। सड़कों की हालत सुधरते ही बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सइएन राहुल सूद, एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने बताया कि बर्फबारी से जिले की 22 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। कहा कि जल्द ही सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। मार्ग बहाली के लिए 18 मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सइएन टाशी नेगी ने कहा कि देर शाम तक सभी बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया जाएगा।

बॉक्स
जल्द बहाल होंगी सडक़ें और विद्युत आपूर्ति : सादिक
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जिले में बंद पड़ी 22 सडक़ों और विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाएगा। लोनिवि और विद्युत बोर्ड को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले के लोगों को परेशानियां न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed