फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Offline booking is also mandatory on Gas Book to get the cylinder

Rampur Bushahar News: सिलिंडर लेने के लिए गैस बुक पर ऑफलाइन बुकिंग भी अनिवार्य

Tue, 02 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी डकोलढ़ ने उपभोक्ताओं से किया आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ गैस बुक पर ऑफलाइन बुकिंग भी अनिवार्य है। गैस एजेंसी डकोलढ़ ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपभोक्ता ऑफलाइन बुकिंग अवश्य करें। यह फैसला उपभोक्ताओं के हित के लिए लिया गया है। गैस एजेंसी डकोलढ़ के प्रभारी ललित ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ गैस पास बुक पर ऑफलाइन बुकिंग करना भी अनिवार्य है। डकोलढ़ में ऑफलाइन बुकिंग के समय गैस पास बुक में सिलिंडर प्रदान करने की तिथि और क्रमांक दर्ज किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि दिए गए क्रमांक और तिथि के अनुसार ही डकोलढ़ में सिलिंडर लेने के लिए आएं। यदि किसी कारणवश प्लांट से सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है, तो ऑफलाइन बुकिंग में प्रदान की गई तिथि के अगले दिन सिलिंडर प्रदान किया जाएगा। गैस एजेंसी प्रभारी ललित ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 01782233806 और 9882233806 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article