फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Officials should be prepared to deal with natural disasters: Manmohan

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें अधिकारी : मनमोहन

Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Officials should be prepared to deal with natural disasters: Manmohan
एसडीएम कार्यालय निरमंड में  एसडीएम मनमोहन वि​भिन्न विभागों के अ​​धिकारियों के साथ मेगा मॉक डिल
30 जून से पहले पहले सभी सार्वजनिक टैंकों की सफाई करें
विज्ञापन


श्रीखंड यात्रा के दौरान जेसीबी और बुल्डोजर बागीपुल जाओ में करें तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नागरिक कार्यालय निरमंड में एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में निरमंड विकास खंड के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें उपमंडल स्तर पर मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए निर्धारित कार्ययोजना के रूप में विभिन्न विभागों की तैयारियां और जिम्मेवारियां सुनिश्चित की गईं।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपने स्तर पर विभागीय योजना, मशीनरी सिस्टम, मानव संसाधन योजना बनाकर रखें। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अपने-अपने कार्यालय के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह सड़कों की नालियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बंद कलवर्ट को 30 जून से पहले पहले खोलना सुनिश्चित करें। हर क्षेत्र में विभागीय मशीनरी तैनात करे। विभागीय मशीनरीयों की कमी को समय रहते प्राइवेट मशीनरी हायर करें। जल शक्ति अधिकारियों को निर्देश दिए की बरसात के दौरान जल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। श्रीखंड यात्रा के दौरान किसी को परेशान न हो इसके लिए बागीपुल से जाओं तक जेसीबी और बुलडोजर तैनात करने की आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 जून से पहले पहले सभी सार्वजनिक टैंकों की सफाई सुनिश्चित करें ताकि साफ पानी उपलब्ध हो। उन्होंने नायब तहसीलदार निरमंड और नित्थर को आपदा प्रभावित परिवार को 48 घंटे के भीतर फौरी राहत देने के निर्देश दिए गए। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि इसके अलावा भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्टेट लेवल मेगा मॉक ड्रिल के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में 14 जून को उपमंडल स्तर पर भूस्खलन पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार निरमंड, नित्थर, बीडीओ निरमंड, एसजेवीएनएल के रामपुर जल विद्युत स्टेशन बायल के आपदा प्रबंधन अधिकारी और उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed