फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Oath taken to eliminate plastic pollution in Sarog School

Rampur Bushahar News: सरोग स्कूल में प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने की ली शपथ

Fri, 06 Jun 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में विद्यार्थियों ने मां पृथ्वी की रक्षा और प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या ने पहला, इशिता ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में सूर्यवंशी प्रथम, दिव्या द्वितीय और परीक्षित ने तृतीय स्थान झटका। भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने पहला, अंजली ने दूसरा और शान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ईको विज्ञान क्लब के सदस्य आशीष और श्रेय ने क्लाइमेट स्मार्ट क्लास का संचालन किया और छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक से ईंटें बनाना सिखाया। वहीं, सरोग स्कूल को बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड 2024-25 के लिए रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पीटरहॉफ शिमला में प्रदान किया। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा और संस्कृत प्रवक्ता प्रेम चंद ने विद्यालय की ओर से यह ट्रॉफी प्राप्त की। इस मौके पर शिक्षक हेमराज शर्मा, हितेंदर कालिया, देव राज शर्मा, देव चारणी, ममता चौहान, भावना दीक्षित और ईश्वर कंवर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed