फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Now there will be 24 hours movement of vehicles in Kinnaur's Nigulsari

Kinnaur: किन्नौर जिले के निगुलसरी में अब 24 घंटे होगी वाहनों की आवाजाही

Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर(किन्नौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

पिछले माह अचानक निगुलसरी में भूस्खलन होने के कारण प्रशासन ने रात 8:00 से सुबह 6:00 बजे तक उक्त स्थान पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, जो वीरवार से हटा दी गई है। एनएच पांच पर अब 24 घंटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन
Now there will be 24 hours movement of vehicles in Kinnaur's Nigulsari
निगुलसरी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में अब रात के समय भी वाहनों की बराबर आवाजाही हो पाएगी। जिला प्रशासन ने निगुलसरी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में 24 घंटे वाहनों की आवाजाही के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

पिछले माह अचानक निगुलसरी में भूस्खलन होने के कारण प्रशासन ने रात 8:00 से सुबह 6:00 बजे तक उक्त स्थान पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, जो वीरवार से हटा दी गई है। एनएच पांच पर अब 24 घंटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


गौर हो कि वर्ष 2021 में नेशनल हाईवे पांच में निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और यह स्थान काफी संवेदनशील बन गया था। इस वर्ष भी जुलाई माह में यहां भूस्खलन की घटनाएं होने से जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात के समय वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। भूस्खलन की पूर्व जानकारी हासिल करने के लिए यहां भू वैज्ञानियों ने अर्ली वार्निंग सिस्टम भी स्थापित किया है, जो भूस्खलन से पहले सायरन बजाकर लोगों को आगाह करेगा। 17 जुलाई से निगुलसरी में रात के समय वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय वाहनों की आवाजाही थमने के कारण हजारों लोगों को जनजातीय जिला किन्नौर से अन्य क्षेत्रों में जाने और यहां आने वाले हजारों लोगों और पर्यटकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब एनएच पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही होने से उनकी परेशानियां दूर होंगी। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि निगुलसरी में कम होते भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अब 24 घंटे यहां से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। भूस्खलन के दृष्टिगत यहां अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जो भूस्खलन होने पर तुरंत लोगों को सूचित करेगा। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखने के लिए यहां 24 घंटे पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे और आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन को सूचित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed