फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Not Shingla, but Padam School Rampur will become the Rajiv Gandhi Day Boarding School.

Rampur Bushahar News: शिंगला नहीं, पदम स्कूल रामपुर बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना, तंगहाल स्कूल में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाना चुनौती
विज्ञापन

डे बोर्डिंग के लिए 12 एकड़ जमीन, रेसिंग ट्रैक, मैदान, स्वीमिंग पूल, मॉडर्न साइंस लैब मापदंड जरूरी
पहले शिंगला स्कूल को डे बोर्डिंग स्कूल बनाने की थी योजनासंवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर को अब राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के बाद शिंगला क्षेत्र के लोगों में मायूसी है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि मौजूदा संसाधनों के बीच डे बोर्डिंग स्कूल के लिए जरूरी शैक्षणिक और अन्य सुविधाएं कैसे विकसित की जाएंगी। डे बोर्डिंग स्कूल के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार पदम स्कूल में जमीन और अन्य सुविधाओं की कमी बताई जा रही है।
पदम स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है। जिला शिमला में तीन डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की अधिसूचना जारी हुई है। सरकार और शिक्षा विभाग ने पदम स्कूल को डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया है, लेकिन स्कूल में उपलब्ध जमीन और सुविधाओं को लेकर आने वाले समय में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। पदम स्कूल पहले राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित हुआ और अब इसे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार करीब साढ़े 12 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसके अलावा रेसिंग ट्रैक, खेल मैदान, हाईटेक कक्षाएं, छात्रावास, स्वीमिंग पूल, संगीत कक्ष और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। पदम स्कूल में वर्तमान में पर्याप्त खेल मैदान नहीं है। रेसिंग ट्रैक के निर्माण और नए भवनों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराना भी चुनौती हो सकता है। ऐसे में स्कूल को डे बोर्डिंग के रूप में विकसित करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षभर होते हैं कार्यक्रम
पदम स्कूल में वर्षभर सरकारी, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां होती हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याएं भी स्कूल परिसर में आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा फाग मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियां भी यहां होती रहती हैं। स्कूल के डे बोर्डिंग स्कूल बनने के बाद इन आयोजनों का भविष्य क्या होगा, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पदम स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता ने बताया कि पदम स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में शामिल किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed