फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nor to Luhari road gets MDR status, road is in bad condition.

Rampur Bushahar News: नोर से लूहरी सड़क को एमडीआर का दर्जा, सड़क बदतर.

Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nor to Luhari road gets MDR status, road is in bad condition.
अधिसूचना तक सिमटा नोर से लुहरी सडक़ को एमडीआर में शामिल करने का मामला। संवाद
वर्ष 2022 में 65.765 किमी सड़क को एमडीआर बनाने की हुई थी अधिसूचना जारी
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़क पर होते रहते हैं हादसे

राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली नोर-नित्थर-लूहरी सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) का दर्जा मिला है, लेकिन सड़क की हालत बदतर है। एमडीआर बनाने के बाद इस सड़क को चौड़ा किया जाना था। सुरक्षा की दृष्टि से काम होना था। अधिसूचना जारी होने के बावजूद भी सड़क की न डीपीआर बनाने के आदेश जारी हुए हैं और न ही ऐसी कोई कवायद नजर आ रही है। नोर-नित्थर-लूहरी सड़क एनएच-305 से जुड़ती है। इस कारण इसे मेजर डिस्ट्रिक्ट सड़क का दर्जा मिला। इस सड़क को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुलाई 2021 में निरमंड दौरे के दौरान घोषणा कर इस मांग को पूरा किया। इसके बाद विभाग ने इसका प्रस्ताव बना कर प्रदेश सरकार को भेजा। मार्च 2022 में भाजपा सरकार के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव देवाशीष पांडे ने नोर से लूहरी तक के 65.765 किलोमीटर सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड यानी एमडीआर का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की। लूहरी से जाजर करीब 10 किलोमीटर और जाजर से नित्थर-नोर तक करीब 55.765 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर तंग प्वाइंट और तंग मोड़ों के चलते हर वक्त दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, जबकि कई दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस सड़क से निरमंड उपमंडल की नोर, प्लेही, सराहन, राहणू, घाटू, लोट, दुराह, शिल्ली, देहरा, नित्थर, गमोग और कुठेढ़ सहित आसपास की पंचायतों की करीब 18 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होती है।
केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा मामला
आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि नोर से लूहरी तक सड़क बेहद तंग है। इस पर अकसर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में इस सड़क को एमडीआर बनाने को लेकर उदासीनता बरतने से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रति रवैया समझ आता है। इस मामले को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री से की जाएगी मांग

हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान आनन-फानन में कई सड़कों को एमडीआर घोषित किया गया है। नोर से लूहरी सड़क में क्रैश बेरियर लगाने, तंग मोड़ खोलने को लेकर सरकार और लोक निर्माण मंत्री से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article