फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Noisy campaigning, polling parties leave for polling stations

थमा प्रचार का शोर, पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना

Fri, 15 Jan 2021 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोकतंत्र का महाकुंभ माना जाने वाला पंचायतीराज चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। रविवार 17 जनवरी को जिन पंचायतों में पहले चरण का मतदान होगा, वहां पर चुनाव प्रचार का शोर थम गया है और पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं 19 को दूसरे और 21 को तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। शुक्रवार को बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने मतदान सामग्री के साथ चुनाव कर्मियों को पोलिंग बूथों की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

17 जनवरी को पहले चरण में रामपुर विकास खंड की 12 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी। शांतिपूर्व मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पोर्टियों को बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया। उन्होंने बताया कि विकास खंड की 12 पंचायतों में पहले चरण का मतदान संपन्न करवाने के लिए 76 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। वहीं 19 जनवरी को दूसरे चरण के लिए 74 और 21 जनवरी को तृतीय चरण का मतदान संपन्न करवाने को 76 पोलिंग पार्टी तैनान होंगी। वहीं, ननखड़ी खंड में पहले चरण में छह पंचायतों के पोलिंग बूथों पर 40, द्वितीय चरण में 36 और 21 जनवरी को तीसरे चरण में 30 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न करवाने का जिम्मा संभालेंगी। बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने बताया कि शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय से 15 बसों में 76 पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक के विभिन्न पोलिंग बूथों की ओर रवाना किया गया है। रामपुर ब्लॉक की 12-12 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी।
विज्ञापन

रामपुर और ननखड़ी की किस पंचायत में कब होगा मतदान
17 जनवरी को रामपुर की कूट, फांचा, जघोरी, सराहन, किन्नू, मशनू, झाकड़ी, डंसा, देवनगर, बाहली, दरकाली, काशापाट और ननखड़ी खंड की थाना ननखड़ी, शोली, देलठ, थैली चक्टी, बड़ाच और बडोग, 19 जनवरी को रामपुर की बधाल, लबाणा सदाना, क्याव, बौंडा, गोपालपुर, दोफदा, त्यावल ज्यूरी, लालसा, नीरथ, नरैण, तकलेच, मुनिश और ननखड़ी की करांगला, बगलती, टिप्पर मझोली, खमाडी, कलेडा मझेवटी और कुंगल बाल्टी पंचायत में मतदान प्रक्रिया होगी। वहीं अंतिम चरण में 21 जनवरी को रामपुर की सनारसा, सरपारा, गानवी, शाहधार, धारगौरा, फूंजा, रचोली, शिंगला, भड़ावली, दत्तनगर, देवठी, कूहल और ननखड़ी की जाहू, खुन्नी पनोली, गाहन, खड़ाहन, अड्डू और खोलीघाट पंचायत में मतदान प्रक्रिया सुबह आठ से सायं 4 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed