फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nogli teklech road ratening wall collapse

नोगली-तकलेच मार्ग पर ढहा डंगा, हादसे का खतरा

Wed, 04 Aug 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
nogli teklech road ratening wall collapse
नोगली-तकलेच मार्ग पर स्वीचयार्ड के समीप टूटी सड़क, हादसे का बढ़ा अंदेशा। - फोटो : RAMPUR-HP
नोगली-तकलेच मार्ग पर ढहा डंगा, हादसे का खतरा
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल सफर कर रहे लोग, लोनिवि नहीं ले रहा कोई सुध
मुश्किल से हो रही बसों की आवाजाही, कभी भी कट सकता है संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली-तकलेच मार्ग पर स्विचयार्ड के समीप करीब एक माह पहले सड़क का डंगा ढह गया है। इस वजह से यहां रोजाना खतरे के साये में हजारों लोग सफर करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि पिछली तरफ पहाड़ी है और आवाजाही करने के लिए कम जगह है। ऐसे में बसों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। अगर सड़क धंस जाती है तो इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संपर्क कटने से 12/20 वैली सहित अन्य क्षेत्रों के बागवानों के लिए हजारों पेटी सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा।
बता दें कि नोगली-तकलेच मार्ग पर रोजाना दर्जनों बसों की आवाजाही होती है। इस दौरान तीखे मोड़ पर हादसे का खतरा बना रहता है। मार्ग पर सैकड़ों छोटे वाहन भी दौड़ते हैं। स्विचयार्ड के समीप सड़क का बाहरी हिस्सा टूटने से रोजाना हादसा होने का खतरा बना हुआ है। मगर एक माह बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। हद तो यह है कि सड़क जहां टूटी हुई है, विभाग ने एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर यहां सड़क के किनारे पत्थर तक नहीं लगाए हैं। यहां पर चालक कभी भी धोखा खा सकता है और हादसे का शिकार हो सकता है। पिछली तरफ को सड़क कटिंग की भी कोई गुजांइश नहीं है और भारी बरसात में कभी भी सड़क धंस सकती है। अगर जल्द ही उक्त स्थान पर डंगा नहीं लगाया गया तो हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही मार्ग तंग होने के साथ-साथ तीखा मोड़ भी है, जिससे हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

सुनील चौहान, देवेंद्र मेहता, सनम कायथ, प्रेम चौहान, राकेश चौहान, संजीव कुमार, रणवीर, हेमराज, राधा कृष्ण, अनिल कुमार, सुरजीत खौश, दिनेश, संदेश कुमार, रमेश और सुरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द यहां पर डंगा लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ चंद्र प्रकाश ने कहा कि मौके का जायजा लिया गया है। जल्द ही दीवार लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed