{"_id":"6a5774976c9ac4a67e075345","slug":"nogli-kyav-and-shah-won-volleyball-matches-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164803-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली, क्याव और शाह ने जीते वॉलीबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली, क्याव और शाह ने जीते वॉलीबाल मैच
विज्ञापन
दरकाली में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
वॉलीबाल की विजेता टीम को मिलेगी 33,333 की नकद राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दरकाली पंचायत के दकनौल मेले में नवयुवक मंडल दरकाली की ओर से वॉलीबाल, शतरंज, लोकनृत्य और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दरकाली के प्रधान फूला सिंह और उपप्रधान टेक सिंह बदरेल सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
युवक मंडल के अध्यक्ष सुनील बदरेल सहित पदाधिकारियों और महिलाओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। वॉलीबाल में नोगली और नरैण के बीच मैच खेला गया। इसमें नोगली ने जीत हासिल की। मुनिश और क्याव के बीच खेले मुकाबले में क्याव ने जीत दर्ज की। शाह ने रडोली को पटकनी देकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्याव बी टीम ने मुनिश बी टीम को हराया।
नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सुनील बदरेल ने कहा कि फूल चंद बदरेल मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 33,333 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 16,666 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।