फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No electricity for two days in Koot Panchayat, people spending nights in the dark

दुर्गम कूट पंचायत में दो दिन से पसरा अंधेरा

Thu, 29 Jul 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिमला जिले के कई इलाकों में बारिश हजारों लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से कई स्थानों पर विद्युत लाइनों और पोलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

बीते दो दिन से पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। इस कारण लोगों को अंधेरें में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। वहीं, विद्युत बोर्ड कर्मियों को भी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत कूट के रूपनी, किन्फी, खिऊंचा, कूट और कोट गांवों में बारिश ने खासी तबाही मचाई है। इन क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन से जहां विद्युत लाइनें टूट गई हैं, वहीं कई स्थानों पर भूस्खलन की जद में आने से पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पंचायत को जोड़ने वाला मार्ग भी भूस्खलन से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली सैकड़ों की आबादी दिक्कतें झेलने को मजबूर है। जिन क्षेत्रों में बिजली के तार टूट गए हैं, वहां लाइनों पर भारी भरकम पेड़ आ गिरे हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे क्षेत्रों में बारिश से हो रहे भूस्खलन के कारण जाना जान जोखिम में डालने जैसा बना हुआ है। बोर्ड संभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।
ग्रामीणों चुन्नी लाल, विक्की, ओम प्रकाश, अशोक राणा, सुशील, अनिल, अजय, साही राम, दीपक, राधा कुमारी, रवीना नेगी, अंजू कुमारी, कली देवी, रमीला और अमर सिंह ने कहा कि बिना बिजली बच्चों की पढ़ाई और अन्य रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड से समय रहते विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

उधर, विद्युत बोर्ड सराहन के जेई वरुण ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों और खंभों को क्षति पहुंची है। कूट मार्ग बंद हो गया है, इस कारण बोर्ड की टीम को मौके पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाना जोखिम भरा बना हुआ है। बोर्ड की टीम संभावित स्थानों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed