{"_id":"60e7314d8ebc3e55284c315b","slug":"nither-nankhri-people-tribute-to-ex-cm-virbhdara-singh-with-tears-rampur-hp-news-sml3762744135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर ननखड़ी में सिसक-सिसक कर रोये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर ननखड़ी में सिसक-सिसक कर रोये लोग
विज्ञापन
नित्थर/ननखड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही नित्थर और ननखड़ी में मातम छा गया। इस दौरान उनके समर्थक और स्थानीय लोग सिसक-सिसक कर रोेये। वीरवार को नित्थर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पांच बार नित्थर के प्रधान रहे ईश्वरी नंद की श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आंखें नम हो गई। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह नित्थर के लिए मसीहा से कम नहीं थे, क्योंकि उन्हीं के समय नित्थर में कई विभाग आए, जहां पहले निरथ से पैदल आना पड़ता था। उनके और विधायक ईश्वर दास की देन है कि नित्थर का इतना विकास हो पाया और चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा।
इस मौके पर शादी लाल ठाकुर, जगदीश ठाकुर, यशपाल कटोच, सरोज बाला, नित्थर जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बेली राम, बीर सिंह ठाकुर, मन मोहन चौहान, कपिल ठाकुर, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, जयसुख, अमर ठाकुर, कपिल, प्रेम चंद विशना, नरोत्तम भारती और बबनेश कुमार, अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ननखड़ी और खड़ाहण में कांग्रेस जोन और ग्राम पंचायत खड़ाहण ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान ननखड़ी और खड़ाहन में शोक स्वरूप बाजार बंद रहे। इस अवसर पर खड़ाहण पंचायत प्रधान रमीला केरो, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश चौहान, सचिव प्रेम केरो, अमरचंद, कृष्णा, जगदीश, निशा देवी, उज्ज्वला नेगी, पूर्ण बिष्ट, सतीश चौहान, जितेंद्र, नंदलाल और बहादुर सिंह मौजूद रहे।