फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand-Bagipul road will be rejuvenated

Rampur Bushahar News: निरमंड-बागीपुल सड़क का होगा कायाकल्प

Thu, 04 Dec 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nirmand-Bagipul road will be rejuvenated
खस्ताहाल निरमंड-बागीपुल सडक़ की 1.32 करोड़ से सुधरेगी हालत। संवाद
1.32 करोड़ की लागत से होगा सड़क का सुधार, निरमंड की 26 पंचायतों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


. विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा काम

. 20 किलोमीटर सड़क के हिस्से की हालत सुधरने से बागवानों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। निरमंड उपमंडल की 26 पंचायतों को जोड़ने वाली निरमंड-बागीपुल सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग करीब 1.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की हालत सुधारेगा। खस्ताहाल सड़क सुधरने से क्षेत्र के हजारों किसानों-बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को भी राहत मिलेगी। निरमंड-बागीपुल सड़क की हालत कई वर्षों से खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वर्ष 2023 और 2024 में हुई भारी बारिश के कारण सड़क को भारी क्षति पहुंची है। खस्ताहाल सड़क पर रोजाना हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे थे। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र को सेब उत्पादकों को पेश आ रही थी। ग्रामीणों को उपमंडल मुख्यालय पहुंचने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। ग्रामीणों ने सड़क की हालत न सुधारने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार ने सड़क की हालत सुधारने के लिए करीब 1.32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क के करीब 20 किलोमीटर लंबे हिस्से को सुधारने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर अवॉर्ड होते ही सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।





निरमंड से बागीपुल सड़क की जल्द ही हालत सुधारी जाएगी। करीब 1.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इन दिनों टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़क सुधारने का कार्य शुरू होगा। -आनंद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article