फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NHPC project affected people submitted a memorandum to Union Minister Manohar Lal

Rampur Bushahar News: एसजेवीएनएल और एनएचपीसी परियोजना प्रभावितों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपा मांगपत्र

Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
NHPC project affected people submitted a memorandum to Union Minister Manohar Lal
एसजेवीएन और एनएचपीसी परियोजनाओं से प्रभावित रामपुर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर ला
प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों को स्थायी रोजगार की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएनएल और एनएचपीसी परियोजनाओं के प्रभावित सोमवार को केंद्रीय शहरी आवास एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने की। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना प्रभावितों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और उनका समाधान करने की मांग की। भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा के पूर्व सचिव एवं भाजपा नेता रामकृष्ण ने मंत्री को बताया कि रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही और निर्माणाधीन परियोजनाओं में विस्थापितों को स्थायी रोजगार नहीं दिया जा रहा है। नाथपा-झाकड़ी परियोजना में केवल नाममात्र के प्रभावितों को ही स्थायी रोजगार मिला है, जबकि परियोजनाओं में निकलने वाली भर्तियों में प्रभावितों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 20 से 22 साल से परियोजनाओं में अनुबंधित रूप से कार्यरत हैं। ऐसे में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि ठेका कर्मचारियों और विस्थापितों के लिए परियोजनाओं में विशेष कोटा सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे बिना किसी असुरक्षा के काम कर सकें और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकें। रामकृष्ण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को जायज मानते हुए आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही परियोजना प्रबंधकों को निर्देश जारी करेंगे, ताकि इन कर्मचारियों और विस्थापितों के लिए स्थायी रोजगार में विशेष कोटा सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर शेर सिंह, राजेश, नरेंद्र देष्टा, ठाकुर दास, बाबूराम कश्यप, शेर सिंह, कुशल चौहान, पॉविंदर कुमार, भाग सिंह और मनमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed